अल्मोड़ा में छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, निशुल्क कर सकेंगे JEE और NEET परीक्षा की तैयारी

खबर शेयर करें

Almora News: कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। एसएसजे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब निशुल्क जेईई और नीट परीक्षा की तैयार करने का मौका मिल सकेगा। विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की पहल पर सुपर 30 संस्थान चयनित छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं की तैयारी कराएगा। सोमवार को संस्थान के निदेशक आशीष मोहन गुप्ता ने विवि के कुलपति प्रो. बिष्ट से भेंट कर छात्र-छात्राओं से बात की। उन्होंने कहा कि चयनित छात्र-छात्राओं को संस्थान में निशुल्क कोचिंग, भोजन, आवास और अध्ययन सामग्री की सुविधा मिलेगी। कुलपति प्रो. बिष्ट ने संस्थान के निदेशक का आभार जताते हुए कहा कि विवि के मेधावियों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए सुनहरा अवसर मिला है। गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को संस्थान कोचिंग देगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।