देहरादून: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

Dehradun News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन पर दुख व्यक्त वयक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है । उन्होंने अपने शोक संदेश में परम पिता परमेश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा, इस दुःखद समाचार को सुन कर समूचा भाजपा परिवार स्तब्ध है। दिवंगत कैलाश को संगठन एवं समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा । एक सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता होने के दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपना समूचा जीवन जनसेवा में समर्पित किया था। उनके छोटी आयु में यूं इस तरह चले जाना, पार्टी और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है । पार्टी उनके योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगी और एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में वे सदैव याद किए जाएँगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।