देहरादूनः (बड़ी खबर)-पंचायत चुनाव पर निर्वाचन से आया अपडेट, चुनाव चिन्ह का समय स्थगित

खबर शेयर करें

नैनीताल। उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में लंबित रिट याचिका संख्या 503 (एम०बी०) वर्ष 2025 शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य के संबंध में पारित आदेश पर स्पष्टीकरण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक स्पष्टता प्रार्थना-पत्र मा० उच्च न्यायालय में दाखिल किया गया है।

इस याचिका पर अगली सुनवाई दिनांक 14 जुलाई, 2025 को पूर्वाह्न में निर्धारित की गई है। उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आयोग ने अपनी अधिसूचना (संशोधित) संख्या 1303 / रा०नि०आ०अनु0-2/4324/2025 दिनांक 28 जून, 2025 में संशोधन करते हुए दिनांक 14 जुलाई, 2025 को होने वाली निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही को अपराह्न 02.00 बजे तक स्थगित कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।