हल्द्वानी:स्वर्णिका शोरूम के व्यवसाई पर दंपति ने लगाया 50 लाख वसूलने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

Haldawni News :नगर के गली नंबर 3 में रहने वाले एक दंपति ने स्वर्ण व्यवसाई द्वारा 50 लाख रुपए की मांग किए जाने और धमकियाँ दिए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शरण ली है। पीड़ित दंपति का कहना है कि वह स्वर्ण कार्य से जुड़े हैं और घर पर ही आभूषण बनाने का कार्य करते हैं।

पीड़ित स्वर्णकार ने बताया कि वह पहले पीसी ज्वैलर्स नामक शोरूम के लिए आभूषण निर्माण करते थे, जो अब स्वर्णिका शोरूम के नाम से रुद्रपुर से स्थानांतरित होकर हल्द्वानी और खटीमा में संचालित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें यह काम सीधे स्वर्णिका शोरूम से नहीं, बल्कि एक तीसरे पक्ष के माध्यम से मिलता रहा है।

दंपति का आरोप है कि अब शोरूम मालिक उन पर 50 लाख रुपए की मांग कर रहा है और भुगतान न करने की स्थिति में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, उनके अनुसार शोरूम मालिक ने अपने मुंशी को उनके घर भेजकर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है और घर व प्लॉट बेचकर रकम वसूलने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में सुरेश भट्ट ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, 2027 में भाजपा की जीत के लिए मांगा समर्थन

इस मामले को लेकर हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन लोहनी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। यदि दूसरी ओर से भी शिकायत मिलती है तो पुलिस निष्पक्ष रूप से जांच करेगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।