हल्द्वानी: राजेंद्र नगर वार्ड 12 में पार्षद प्रीति आर्या ने लगाया निशुल्क नेत्र शिविर, 76 मरीजों की हुई जांच

खबर शेयर करें

राजेंद्र नगर वार्ड 12 में पार्षद प्रीति आर्या व सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत साहू के कार्यालय में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रभु नेत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान 76 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया।

पार्षद प्रीति आर्या व सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत साहू ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जनहित में किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2027: एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट

शिविर में शिवम राजपूत, समाजसेवी जीत सिंह, योगेश शर्मा, स्वीटी सरकार, ममता आर्या, भोपाल सिंह डंगवाल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने जाना बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, गंभीर घायलों को 1 लाख

पार्षद प्रीति आर्या ने आश्वासन दिया कि आगे भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। यह शिविर इलाके के लोगों के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।