Big News: भारत का KOO ऐप हुआ बंद, कभी 1 करोड़ थे यूजर्स

खबर शेयर करें

भारत का सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म कू (KOO) आखिरकार बंद हो गया है. इसकी जानकारी खुद कंपनी को को-फाउंडर मयंक बिदावतका (Mayank Bidawatka) ने दी है. उन्होंने अपने लिंक्डइन हैंडल पर लिखा- ‘छोटी पीली चिड़िया फाइनल गुडबाय कहती है.’ बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को टक्कर देने के लिए अप्रमेय राधाकृष्ण (Aprameya Radhakrishna) और मयंक ने भारत के लिए ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म कू को बनाया था.

इसकी जानकारी कंपनी के फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण ने बुधवार 3 जुलाई को लिंक्डइन पर एक पोस्ट को शेयर करके दी है। सूत्रों के मुताबिक यह फैसला डेलीहंट सहित कई कंपनियों के साथ पार्टनशिप फेल होने और हाई टेक्नोलॉजी कॉस्ट के कारण लिया गया है। पोस्ट में अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि एक समय था कि जब Koo के रोजाना यूजर्स की संख्या 21 लाख तक पहुंच गई थी। Koo का लाइक अनुपात 10% था, जो Twitter के अनुपात से लगभग 7-10 गुना था। जिससे Koo क्रिएटर्स के लिए अधिक अनुकूल प्लेटफ़ॉर्म बन गया।

इतना ही नहीं प्लेटफॉर्म पर मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 1 करोड़ तक हो गई थी। इसमें 9 हजार अकाउंट VIP लोगों के अकाउंट के थे। साथ ही इस ऐप को नेताओं द्वारा भी काफी प्रमोट किया गया था। उन्होंने आगे पोस्ट में कहा कि, हम 2022 में भारत में Twitter को पछाड़ने से बस कुछ ही महीने दूर थे और हमारे पास पूंजी होने पर हम उस अल्पकालिक लक्ष्य को दोगुना कर सकते थे। लेकिन इतनी सफलता के बाद भी वित्तीय परेशानी की समस्या से जूझने के कारण कंपनी को अपना कारोबार बंद करना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 9 छक्के, 4 चौके, 37 गेंद में 93 रन, प्रियांश आर्य का तूफान का

Koo ऐप के बंद होने के पीछे का कारण फाउंडर ने टेक्नोलॉजी पर आने वाले खर्च और अप्रत्याशित मार्केट कैपिटल को बताया है। इससे कंपनी को लंबे से आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा था। पोस्ट में फाउंडर ने अपने कुछ एसेट्स को बेचने के बारें में बात कहीं है। उन्होंने लिखा है कि, हम इन एसेट्स को उन लोगों को देकर खुश होंगे जो भारतीय सोशल मीडिया में कुछ अच्छा और बड़ा करने की सोच रखते हों। 

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 9 छक्के, 4 चौके, 37 गेंद में 93 रन, प्रियांश आर्य का तूफान का

उन्होंने आखिरी में लिखा, हमने कुछ समय में पूरे विश्व में स्केल किया जा सकने वाला ऐप बनाया। हमारे लिए, हम दिल से entrepreneurs हैं और आप हमें किसी न किसी तरह से एक नए सोच और उद्योग के साथ वापस नजकर आएंगे। तब तक, आपके समय, ध्यान, शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। Koo अपनी अंतिम विदाई कहता है…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।