हल्द्वानी: अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Lalkoun News: लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 16 जून 2026 को कार्रवाई की।
चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने सागर स्टोन क्रैशर, देवरामपुर हल्दूचौड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश सिंह दानू उर्फ मामा (30 वर्ष), पुत्र विशन सिंह दानू, निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।































