नैनीताल: अमेरिका से कैंची धाम पहुंचे भक्त मैक्स, बोले- बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया

खबर शेयर करें

नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना दिवस पर कैंची धाम में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान अमेरिका से पहुंचे विदेशी भक्त मैक्स विलियम्स ने बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने उन्हें अपने घर वापस बुला लिया हो।

मैक्स ने बताया कि वर्ष 2020 में रामदास जी के व्याख्यानों से प्रेरित होकर उनका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ा। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन बाबा नीब करौरी महाराज की शिक्षाओं और सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वर्तमान में वे अमेरिका में रहकर बाबा के संदेशों के प्रचार-प्रसार और सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि साथी भक्तों के सहयोग से वह पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा के अनुभव साझा करते हुए मैक्स भावुक हो गए। उन्होंने कहा, यहां आकर मुझे असीम शांति की अनुभूति हो रही है। यहां का वातावरण और लोग बेहद मिलनसार और दयालु हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे महसूस हुआ कि बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तिकोनिया के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 गिरफ़्तार, 6 युवतियों का रेस्क्यू

स्थापना दिवस के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच मैक्स ने नैनीताल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए इंतजाम बेहद प्रभावी और सुव्यवस्थित हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुविधा मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के राकेश मिश्रा ने 14,600 फीट ऊंचे गौमुख-तपोवन ट्रैक को 3 दिन में किया पूरा

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर हर वर्ष की तरह इस बार भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। बाबा के जयकारों और भक्ति के माहौल के बीच श्रद्धालु दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।