नैनीताल: कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह छह बजे से लगी लंबी कतारें

खबर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को बाबा नीब करौरी महाराज का 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। तड़के सुबह से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

स्थापना दिवस की शुरुआत सोमवार सुबह पांच बजे बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए का भोग अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रातभर कतार में खड़े श्रद्धालुओं को बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है।

मंदिर परिसर बाबा के जयकारों और “जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा। दर्शन के बाद श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर वापस लौट रहे हैं। मंदिर समिति के सेवादार श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद वितरित कर रहे हैं। स्थापना दिवस पर सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण कर चुके थे। श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है और भवाली की ओर लंबी कतारें लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश को भावभीनी श्रद्धांजलि, जनसेवा ही मेरा उद्देश्य: सुमित

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है। देश-विदेश से पहुंचे बाबा के भक्तों में स्थापना दिवस को लेकर भारी उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।