हल्द्वानी: तिकोनिया के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 गिरफ़्तार, 6 युवतियों का रेस्क्यू

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एस एस पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर की आड़ में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम तिकोनिया क्षेत्र स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स में संचालित ‘एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर’ पर छापेमारी की गई। स्पा सेंटर के खिलाफ पूर्व में भी अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के भीतर आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती मिलीं। पुलिस ने मौके से 16 इस्तेमालशुदा और 4 सीलबंद कंडोम, 4,320 रुपये नकद तथा दो एंट्री रजिस्टर बरामद किए।

कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को रेस्क्यू कर काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। वहीं पुलिस ने नीरज सिंह, कार्तिकेय गुप्ता, पूनम और अतुल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। स्पा संचालक राहुल जायसवाल मौके से फरार मिला, जिसे मुकदमे में नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।