हल्द्वानी: 380 रुपये की जींस लौटाने चली महिला, खाते से एक लाख रुपये साफ

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। ऑनलाइन मंगाई गई 380 रुपये की जींस को रिफंड कराने की कोशिश एक महिला को भारी पड़ गई। साइबर ठगों ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर महिला से जरूरी जानकारी हासिल कर ली और उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीलीकोठी निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने मई के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन एक जींस ऑर्डर की थी। चार जून को पार्सल मिलने के बाद उन्हें जींस पसंद नहीं आई, जिस पर उन्होंने उसे रिफंड कराने का निर्णय लिया। इसके लिए महिला ने गूगल पर संबंधित कंपनी का कस्टमर केयर नंबर तलाशा।

महिला के अनुसार, कुछ देर बाद उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को कंपनी का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया और रिफंड प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर करीब 17 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान उसने महिला से गूगल-पे से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :(बड़ी खबर)-स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

महिला का आरोप है कि जानकारी साझा करने के कुछ ही समय बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की रकम निकल गई। खाते से धनराशि कटने का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विज्डम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व

मुखानी कोतवाली के एसओ सुशील जोशी ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। साइबर टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। कॉल करने वाले नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच कर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।