Big Breaking: हल्द्वानी में रिश्ते हुए शर्मसार, फूंफा ने किया भतीजी से दुष्कर्म

Haldwani News: हल्द्वानी में इन दिनों अपराधों की बाढ़-सी आ गई। खासकर महिला अपराधों में तेजी आयी है। कही छेड़छाड़ तो कही दुष्कर्म की लगातार खबरें आ रही है। अब रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक फूंका ने रिश्तों को दरकिनार कर भतीजी से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि किसी तरह नाबालिग उसके चंगुल से छूटकर पुलिस तक पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाईं।
आज टांडा जंगल में एक फूंफा ने अपनी 16 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि फूंफा भतीजी को नौकरी लगाने के बहाने बाइक से हल्द्वानी लेकर आ रहा था। तभी फूफा ने टांडा जंगल में भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह नाबालिग पुलिस बैरियर तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच की जा रही है।










