Big Breaking: रामपुर रोड पर लीसा फैक्ट्री में भीषण, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें

Haldwani News: रामपुर रोड स्थित बेल बाबा के पास लीसा फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई, जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, पास में गैस गोदाम भी है जहां आग लगने का खतरा भी बन गया, सूचना मिलने पर तत्काल,एसपी क्राइम हरबंश सिंह,सीओ नितिन लोहनी, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार समेत ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई जहां पर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल किसी किसी भी तरह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन फैक्ट्री में रखा काफी सारा लीसा जल गया है,आखिर इतनी भीषण आग किन कारणों से लगी इसका पता लगाया जा रहा है एसडीएम हल्द्वानी परतोष वर्मा ने बताया आग काफी भीषण है जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है आसपास कोतवाली पुलिस और ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस की टीम भी मौजूद है जो आग बुझाने में फायर बिग्रेड का सहयोग कर रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।