भीमताल : दिनेश सिंह बोरा बने ओखलकांडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

खबर शेयर करें

ओखलकांडा। सुनकोट के पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बोरा को ओखलकांडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाखन सिंह नेगी ने दिनेश सिंह बोरा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दिनेश सिंह बोरा छात्र जीवन से ही कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2011 में उन्हें जिला सचिव, एनएसयूआई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद उन्होंने संगठन में विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रहते हुए पार्टी की गतिविधियों में भागीदारी की। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING- भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद दिनेश सिंह बोरा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-लगातार हो रही बारिश के डीएम ललित रयाल ने सभी विभागों को दिए ये निर्देश

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि दिनेश सिंह बोरा के नेतृत्व में ओखलकांडा ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।