बागेश्वरः पिंगलों में कार खाई में गिरी, भाजपा नेता समेत दो की दर्दनाक मौत…

खबर शेयर करें

Bageshwar Accident News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। अब बागेश्वर जिले के पिंगलों में एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में भाजयुमो के जिला सह मंत्री और एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। डीएम अनुराधा पाल ने दोनों शवों का तहसील मुख्यालय में ही पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार गोमती घाटी के छत्यानी से गरुड़ की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि भकुनधार नर सिंह मंदिर के पास अचानक असंतुलित होकर कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। इस दौरान कार चला रहे भाजयुमो के जिला सहमंत्री बलबीर बिष्ट उर्फ जगदीश बिष्ट उम्र 36 निवासी छत्यानी और मंगल नाथ पुत्र राम नाथ उम्र 47 निवासी रौल्याना की मौके पर मौत हो गयी। कार हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम गरुड़ आरके पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार, प्रकाश सिंह घटना स्थल को रवाना हुए। एसडीएम ने बताया कि शवों को निकालने का कार्य चल रहा है। पिंगलों कार दुर्घटना के मृतकों का पोस्टमार्टम मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में सोमवार को होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।