NEET UG परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 5 मई को होगी परीक्षा

खबर शेयर करें

NEET UG Application Form 2024: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG) यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख फिर बढ़ा दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने अबतक अप्लाई नहीं किया है उनके लिए एक और मौका है. इच्छुक छात्र अब आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एनटीए ने इस संबंध में जारी किया गया है. नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म अब 16 मार्च 2024 है. इस साल आवेदन की संख्या काफी ज्यादा है.

अब तक कुल 25 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया जो कि पिछले की तुलना में 4.2 लाख छात्र ज्यादा हैं. वहीं कुछ रजिस्ट्रेशन में 13 लाख छात्राएं हैं जो कि लड़कों से ज्यादा हैं. नीट यूजी की परीक्षा 5 मई 2024 को प्रस्तावित की गई है. यह परीक्षा एक पाली में दो बजे से शुरू होगी. भारत के अलावा एनटीए ने देश के बाहर दुनिया के 14 शहरों में परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था कराई है. नीट यूजी की परीक्षा पेन और पेपर मोड से होगी यानी यह परीक्षा ऑफलाइन मोड से होगी. अभ्यर्थियों को दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट में मार्क करने होंगे.

नीट 2024 को लेकर एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि केवल आवेदन की तारीख में बदलाव किया गया है. परीक्षा व आवेदन प्रक्रिया की बाकी शर्तें यथावत रहेंगी. हालांकि सिलेबस में बदलाव किया जा सकता है जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में पहले ही दी गई है. नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म को लेकर होने वाली परेशानी के लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. छात्र हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए छात्र एनटीए व नीट की वेबसाइटों exams.nta.ac.in/NEET/ और nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।