उत्तराखंड: देवभूमि के लिया गौरव के पल, तटरक्षक के अपर महानिदेशक बने पौड़ी के आनंद बडोला 

खबर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल के पठोल गांव के मूल निवासी आनंद प्रकाश बडोला को तटरक्षक बल में अपर महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इससे पहले, वर्ष 2021 में तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में रक्षामंत्री द्वारा मेधावी सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से भी सम्मानित किया गया था।

चेन्नई सेंट्रल और पुडुचेरी के तटरक्षक दल के डीआईजी एसएस डसीला ने जानकारी दी कि आनंद प्रकाश बडोला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पठोल गांव के मूल निवासी हैं। उनकी शिक्षा देहरादून के विकास नगर और एसजीआरआर कॉलेज से हुई। वर्ष 1990 में उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल में अपनी सेवाएं शुरू कीं। नौचालन और निर्देशन के विशेषज्ञ बडोला ने प्रतिष्ठित यूएस नेवल स्टाफ कॉलेज, न्यूपोर्ट (यूएसए) में भी अध्ययन किया। मई 2017 में फ्लैग रैंक पर पदोन्नति के बाद, उन्होंने तटरक्षक बल के पूर्वी और पश्चिमी तट मुख्यालयों में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

आनंद प्रकाश बडोला ने दिसंबर 2019 से जून 2021 तक मुंबई में कमांडर, तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद 11 जून 2021 से 20 नवंबर 2021 तक उन्होंने चेन्नई में कमांडर, तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के रूप में कमान संभाली। तटरक्षक मुख्यालय में उप महानिदेशक (पॉलिसी एवं योजना) के पद पर कार्य करते हुए बडोला ने अपने 35 वर्षों के सेवा काल में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में तटरक्षक कमांडर के अलावा विभिन्न श्रेणियों के पोतों की भी कमान संभाली। समर्पित सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए विभूषित पदकों से सम्मानित बडोला सशस्त्र बल के विशिष्ट अधिकारियों में शामिल हो गए हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी नीलिमा बडोला और दो बेटे, करण और अर्जुन हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-कई आईएएस अधिकारियों के तबादले, देहरादून और बागेश्वर में जिलाधिकारी बदले
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।