अल्मोड़ा : अप्रैल में लौटी सर्दी, लोग हैरान, फिर निकले गर्म कपड़े और कंबल

खबर शेयर करें

Almora News: अल्मोड़ा में इन दिनों मौसम लगातार रंग बदल रहा है। अप्रैल के महीने में जहां आमतौर पर हल्की गर्मी का एहसास होने लगता है, वहीं इस बार बारिश के बाद अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को चौंका दिया है।

हालिया बारिश के चलते क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्दी का अहसास फिर से लौट आया है। मौसम के इस बदले मिजाज के चलते लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

लगातार बदलते मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। लोग मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करने को मजबूर हैं।मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।