अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री धामी की 138 करोड़ की बड़ी सौगात, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 का शिलान्यास

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा को मुख्यमंत्री धामी की 138 करोड़ की बड़ी सौगात, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 का शिलान्यास

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचकर जनपद को करीब 138.09 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अल्मोड़ा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद है, इसलिए यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)- ज्वेलर्स की दुकान से चोरी का खुलासा, जीतपुर नेगी के दो चोर गिरफ्तार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 138.092 करोड़ रुपये की योजनाओं में से 112.113 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 25.979 करोड़ रुपये की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

लोकार्पित योजनाओं में रानीखेत में आवास और कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण, महिला पॉलीटेक्निक की बाउंड्रीवाल, पार्किंग निर्माण, पेयजल योजनाएं, विभिन्न मोटर मार्गों का सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: (गोरापड़ाव डकैती):यश सिडाना, अमनदीप, शिवराज व अफजल गिरफ्तार,तमंचे-कारतूस, नगदी और गाड़ियां बरामद

वहीं शिलान्यास की गई योजनाओं में बैराज निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, विद्यालय भवन निर्माण, विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण और रखरखाव से जुड़े कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।