अल्मोड़ा: कोरोना सम्मान का बहाना, सल्ट विधानसभा में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मेहरा ने गर्म किया सियासी पारा…

खबर शेयर करें

SULT NEWS: विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर है। हर विधानसभा में नेताओं ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। शहर से लेकर मैदान तक चुनावी माहौल गर्म है। ऐसे में इस बार सल्ट विधानसभा सीट पर कई दावेदार मैदान में कूदे है। आज सल्ट में स्व. गणेश मेहरा चैरेटिबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में सल्ट क्षेत्र के आशा कार्यकर्ती, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, होमगार्ड, ग्राम प्रहरियों का सम्मान किया गया।

अब तक जिले में यह सबसे बड़ा सम्मान समोराह रहा। इस दौरान सल्ट भाजपा के कई पुराने कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। विधानसभा चुनाव से पूर्व इस सम्मान समारोह की सियासी गलियारों में भी खूब चर्चा है। ऐसे में सल्ट से चुनाव लडऩे का पूरा मन बना चुके पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा सियासी पारा गर्म कर दिया है। इससे पहले स्व. गणेश मेहरा के छोटे भाई दिनेश मेहरा सन 2007 में भी सल्ट से भाजपा का टिकट ना मिलने पर निर्दलीय चुनाव में कूदे थे। इस चुनाव में वह 9.5 हजार वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे।

ऐसे में एक बार फिर सल्ट के कद्दावर भाजपा नेता दिनेश मेहरा मजबूत प्रत्याशी के तौर पर खड़े है। दिनेश मेहरा जी ने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा ही सल्ट की सेवा की है। उनके बड़े भाई स्व. गणेश मेहरा सल्ट के लोगों की हमेशा चिंता करते रहते थे। आज उन्ही के आशीर्वाद से स्व. गणेश मेहरा ट्रस्ट की स्थापना की गई है। दिनेश मेहरा के बड़े आयोजन के बाद सल्ट के दावेदारों में खलबली मची हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुरः नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदमः कल्पना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।