AISSEE 2025 Exam Date: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, आधिकारिक नोटिस जारी

AISSEE 2025 Exam Date, Pattern, Syllabus: सैनिक स्कूल एडमिशन 2025 क्लास 6 और क्लास 9 के लिए एआईएसएसईई 2025 एग्जाम डेट की घोषणा हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम डेट 2025 का ऐलान करते हुए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.ac.in/aissee पर अपलोड ताजा नोटिस के अनुसार सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।
एनटीए ने बताया है कि AISSEE 2025 का आयोजन पेन पेपर पर यानी ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। स्टूडेंट्स को ओएमआर शीट दी जाएगी। उसी पर पेन/ पेंसिल की मदद से गोले भरने होंगे। छठी और नौवीं दोनों क्लास के लिए सैनिक स्कूल का एग्जाम एक ही दिन 5 अप्रैल को होगा। सभी मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
एनटीए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कुल 150 मिनट की होगी। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बज तक संचालित किया जाएगा। कुल 125 सवाल होंगे। टोटल मार्क्स 300 होगा। किस सब्जेक्ट से कितने सवाल और कितने अंकों का पेपर होगा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, सैनिक स्कूल कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 180 मिनट की होगी। दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक। कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। एआईएसएसईई क्लास 9 एग्जाम पेपर का टोटल मार्क्स 400 होगा। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।







