हल्द्वानी : बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण के विरोध में आप का प्रदर्शन

खबर शेयर करें

आम आदमी पार्टी द्वारा आज बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी प्रकरण के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं उत्तराखंड की सरकार (भाजपा सरकार) का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, कुमाऊँ पश्चिम, हर्ष सिरोही ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम जैसी आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं ने पूरे प्रदेश की जनता की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। इस अवसर पर पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, भूमिका भंडारी, मोहन , रिहाना, मोहनी देवी , नजाकत, जान्हवी , अक्षित तथा अजय टाकुली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।