उत्तराखंड से बड़ी खबर-देहरादून एफआरआई में इतने ट्रेनी अफसर निकले कोरोना पॉजिटिव, अनुसंधान ने उठाया ये कदम

खबर शेयर करें

देहरादून-उत्तराखंड में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब धीरे-धीरे लोग एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे है। जिससे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब देहरादून वन अनुसंधान संस्थान में 14 ट्रेनी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद अनुसंधान में हडक़ंप मच गया। अब एफ़आरआई को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया।

वन अनुसंधान संस्थान परिसर मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह कदम उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना के खतरे के मद्देनजर उठाया गया है। इसके अलावा संस्थान परिसर स्थित म्यूजियम समेत पर्यटकों के लिए सभी चीजों को बंद किया गया है। संस्थान निदेशक ने कहा कि कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। वही ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों के लिए बबल सिस्टम लागू किया गया है। एक ग्रुप के अधिकारियों को दूसरे ग्रुप के अधिकारियों से मिलने पर मना है। गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।