हल्द्वानी: ऑटो चालकों का सत्यापन शुरू, लगाया जा रहा ये खास नंबर

खबर शेयर करें

Haldwani Newa: शहर में बढ़ रही आपराधिक वारदातो के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है। प्रशासन द्वारा ऑटो चालकों के सत्यापन शुरू कर दिए गए हैं पिछले दिनों ऑटो में महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी और अन्य आपराधिक वारदातों के बाद लोगो द्वारा लगातार ऑटो चालकों के सत्यापन की मांग उठाई गई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा ऑटो चालकों के सत्यापन की कार्रवाई शुरू की गई है ऑटो चालकों को वर्दी पहने और उनके आई कार्ड के साथ ही उनके ऑटो की फिटनेस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें परमिशन दी जा रही है। सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे आरटीओ परिवहन गुरदेव सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने इस प्रक्रिया को तेजी के साथ करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि वाहनों के ऊपर सत्यापन नंबर लगाया जा रहा है इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति ऑटो चालक की शिकायत कर सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।