देहरादून। उत्तराखंड में लगातार कोरोना केस बढ़ रहे है ऐसे में सीएम तीरथ सिंह रावत ने महामारी अधिनियम की पाबंदियों को न मानने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।
सीएम तीर्थ ने कहा कि मास्क ना पहनने पर 200 की जगह अब होगा 500 रुपए का चालान किया जाए। इसके अलावा विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 200 के स्थान पर 100 कर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बीजापुर गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैइक करते हुए रात्रि कर्फ्यू का भी सख्ती से पालन कराने के पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों का मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अत्यावश्यक है।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।