हल्द्वानी :(बड़ी खबर )-कैंची धाम के जाम के बाद जागी पुलिस, 73 वाहन सीज

खबर शेयर करें

नैनीताल। यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने 258 चालान किए और 73 वाहन सीज किए। इनमें 72 मोटरसाइकिल शामिल हैं।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5 ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्त किए, जबकि ₹47 हजार का संयोजन शुल्क भी वसूला गया। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस, सीपीयू और थाना पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया।

क्षेत्रवार कार्रवाई में यातायात हल्द्वानी ने 9, भीमताल/भवाली/कैंचीधाम यातायात पुलिस ने 9 और सीपीयू हल्द्वानी ने 24 वाहन सीज किए। थानों की पुलिस ने 224 नगद चालान किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : 3.50 लाख के हिसाब-किताब पर घमासान, हल्द्वानी नगर व्यापार मंडल ने प्रांतीय संगठन से तोड़ा नाता

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।