Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बारिश की संभावना, 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: पिछले कुछ दिनों से राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क ही बना हुआ है लेकिन अब ऐसा आने वाले दिनों में दिखाई नहीं दे रहा है. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत की कई जगहों पर बारिश की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें, तो इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कई इलाकों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा कई जिलों में 40-50 प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं महसूस हो सकती हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. देहरादून समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. मैदानी क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था लेकिन अब वहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।