Uttarakhand Weather: IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, आज इन दो जिलों में भारी बारिश की संभावना

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी वर्षा का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

दून में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। दून में सोमवार को सुबह से चटख धूप खिली रही। शाम करीब चार बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र वर्षा का दौर शुरू हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।