उत्तराखण्ड: (मौसम अलर्ट)- डीएम ने जारी किए आदेश, सोमवार को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल..

खबर शेयर करें

NAINITAL NEWS: मौसम विभाग की भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने 18 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद के सभी स्कूल बन्द रखने के निर्देश दिये है।

मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड मे रविवार व सोमवार को भारी बारिश व तेज हवाओं के चलने की सम्भावना जताई है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसकोे देखते हुये जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जनपद के सभी स्कूल सोमवार को बन्द रखने के निर्देश जारी किये है साथ ही उन्होने पर्यटको से पहाडो की ओर न जाने व आगामी दो दिन यथासम्भव जो जहां है वही प्रवास करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।