उत्तराखंड: आज इन दो पहाड़ी जिलों ने जीती कोरोना से जंग, प्रदेश में आये 136 केस

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: राज्य में अब कोरोना की रफ््तार धीरे-धीरे कम हो रहा है। रविवार को राज्य में केवल 136 संक्रमित मामले सामने आए हैं जबकि 206 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। प्रदेश में रविवार को चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब 3036 एक्टिव केस रह गए हैं। इस साल कोरोनाकाल में ऐसा पहली बार हुआ जब अल्मोड़ा जिले औेर बागेश्वर जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है।

corona update uttarakhand

24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 53 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोडा जिले में कोई केस सामने नहीं आया। यही हाल बागेश्वर का भी रहा जबकि चमोली जिले में एक, चंपावत जिले में 5, हरिद्वार जिले में 9 संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 3, पौड़ी जिले में 4, पिथौरागढ़ जिले में 4, रुद्रप्रयाग जिले में 10, टिहरी जिले में 14, उधमसिंह नगर में 11 और उत्तरकाशी जिले में 22 केस आये है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।