उत्तराखंड: अब ये बने सीएम पुष्कर धामी के उप सचिव, आदेश हुए जारी

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड शासन ने अनिल जोशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उप सचिव नियुक्त किया गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिए हैं। तात्कालिक प्रभाव से अनिल जोशी, उप सचिव, जो वर्तमान में शहरी विकास एवं नागरिक उड्डयन विभाग में तैनात है, से नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व वापस लेते हुए उप सचिवए मुख्यमंत्री का दायित्व दिये जाने का निर्णय लिया गया है। जोशी, उप सचिव के पास शहरी विकास विभाग का दायित्व यथावत रहेगा।

latter UP SACHIV UTTARAKAND

अनिल जोशी, उप सचिव को निर्देशित किया जाता है कि वे तत्काल अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करते हुए सचिवालय प्रशासन ,अधिवद्ध अनुभाग 01 को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।