हल्द्वानी: CBSE 10वीं में ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कशिश व जानवी बनीं टॉपर

CBSE RESULT 2026: शहर के शिक्षा हब माने जाने वाले रामपुर रोड स्थित स्कूलों के बीच इस वर्ष ग्रीनवूड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपने उत्कृष्ट परिणामों से अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल ने जिले भर में अपनी धाक जमा दी है।
स्कूल की छात्रा कशिश उपाध्याय ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनके साथ जानवी अधिकारी ने भी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा आयुष रावत ने 93.8 प्रतिशत, अजय मेहता ने 92.6 प्रतिशत, विशाल सिंह ने 91.4 प्रतिशत, आकांक्षा कार्की ने 89.8 प्रतिशत और लावान्या भंडारी ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं। कशिश उपाध्याय ने अंग्रेजी में 96 और सोशल साइंस में 97 अंक प्राप्त किए। आयुष रावत ने हिंदी में 95 अंक, अजय मेहता ने गणित में 90 अंक, जानवी अधिकारी ने विज्ञान में 94 अंक हासिल किए। वहीं विशाल दानू ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में शत-प्रतिशत यानी 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति मेहता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जो उसकी बढ़ती लोकप्रियता और उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। विद्यालय न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट है, बल्कि यहां का अनुशासित वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

























