हल्द्वानी में विशेष स्वच्छता अभियान: महापौर गजराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चला व्यापक सफाई कार्यक्रम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज कालाढूंगी चौराहा क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया।

अभियान के दौरान क्षेत्र की नालियों की सफाई, कूड़ा उठान तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में वार्ड 19 के पार्षद राजेंद्र अग्रवाल, वार्ड 18 के पार्षद हरगोविंद सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बरसात से पहले प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि नालियों में अवरोध न हो और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस-2024 में पाई सफलता

महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित स्थानों पर ही डालें।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम आधुनिक संसाधनों और बेहतर प्रबंधन के जरिए सफाई व्यवस्था को और मजबूत बना रहा है, ताकि हल्द्वानी को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सके। साथ ही सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दमुआढूंगा की बेटी वर्षा जोशी बनीं एसडीएम, उत्तराखंड में हासिल की द्वितीय रैंक

नगर निगम ने साफ किया कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह के स्वच्छता अभियान जारी रहेंगे, जिससे आमजन को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।