हल्द्वानी: विज्डम स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

हल्द्वानी। विज्डम पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया।
इस वर्ष विद्यालय के काव्य पाण्डे ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अलावा खुशी जोशी ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षय अधिकारी ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में निवेदिता जोशी (91%), हर्षित पूनिया (89.4%), रिया मोर्या (89%), दीपिका बोरा (87%), बोबी बिष्ट (85.4%) तथा दीक्षा सुवाल (82%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय के लिए यह वर्ष इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि पूर्व छात्र दिव्य प्रकाश ने ऑल इंडिया स्तर पर 45वीं रैंक प्राप्त कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश हासिल किया। वहीं छात्र जयेश प्रकाश ने विद्यादान, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा सैनिक स्कूल में प्रवेश प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता के साथ जीवन में आगे बढ़ते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

























