अल्मोड़ा: प्रवासी जनगणना में गांव लौटें, जन्मभूमि का कर्तव्य निभाएं: बिट्टू कर्नाटक

खबर शेयर करें

Almora News: भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान को लेकर भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने प्रवासी उत्तराखंडवासियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे सामाजिक और जनसंख्या संबंधी बदलावों को सही रूप में दर्ज करने के लिए जरूरी है कि प्रवासी लोग जनगणना के समय अपने-अपने गांवों में उपस्थित रहकर अपनी गणना अवश्य कराएं।

उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से एक संवाद समूह का गठन किया गया है, जिसमें जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं और पहाड़ी क्षेत्रों पर इसके प्रभाव को लेकर चर्चा की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रवासी लोगों को जागरूक करना और उन्हें अपनी जन्मभूमि के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यदि सभी प्रवासी इस अभियान में भागीदारी करते हैं, तो इससे न केवल सही आंकड़े सामने आएंगे, बल्कि क्षेत्र के विकास की योजनाओं को भी बेहतर दिशा मिल सकेगी। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने और इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने की अपील की।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।