CBSE Results: इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10वीं में 72 छात्रों ने पाए 90% से अधिक अंक

खबर शेयर करें

Haldwani News: सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 163 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 72 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

मेधावी छात्रों में प्रकृति पाण्डे ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं दिगविजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत तथा देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विषयवार उपलब्धियों की बात करें तो 36 विद्यार्थियों ने आईटी, 13 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, 1 विद्यार्थी ने हिंदी और 1 विद्यार्थी ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का कई जिलों में आरेंज अलर्ट

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।