अल्मोड़ा: 29 मई से दुर्गा वाहिनी का विशेष प्रशिक्षण, 200 से अधिक बहनों की होगी भागीदारी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 29 मई से 5 जून तक दुर्गा वाहिनी का विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ग में 200 से अधिक बहनों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों ने कॉलेज परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आवास, भोजन, सुरक्षा और प्रशिक्षण स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक संसाधनों की योजना बनाई गई।

आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण वर्ग बहनों के शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इसमें आत्मरक्षा, अनुशासन, संगठन कौशल और राष्ट्र सेवा से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभागियों में सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE Results: इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10वीं में 72 छात्रों ने पाए 90% से अधिक अंक

उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने में सहायक होते हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। साफ-सफाई, मंच सज्जा, पेयजल, आवास और भोजन जैसी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: प्रवासी जनगणना में गांव लौटें, जन्मभूमि का कर्तव्य निभाएं: बिट्टू कर्नाटक

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह आयोजन अनुशासित, भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न होगा। इस अवसर पर दिनेश उपाध्याय, अजय (प्रांत संगठन मंत्री), वेद प्रकाश (विभाग संगठन मंत्री), विजय सिंह सिराड़ी, भानु जोशी, पूजा लटवाल, राजेंद्र कनवाल, राजेश चौहान, प्रकाश लोहनी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।