उत्तराखंड: इस दिन से खुलेंगे 5वी तक के स्कूल, आदेश जारी…

खबर शेयर करें

Dehradun News: एक बार फिर सरकार पहली से 5वी तक के स्कूल खोलने का प्लान बनाया है। इस सम्बंध में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की। इसके बाद शिक्षा सचिव राधिका झा को 21 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं।

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी सैद्धांतिक सहमति स्कूलों को खोलने को लेकर दी जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को 21 सितंबर से प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल और प्राइवेट स्कूल पांचवी तक खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिसको लेकर जल्द ही शिक्षा विभाग के द्वारा अब गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।