उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

खबर शेयर करें

Weather News: प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला 5 मई तक जारी रह सकता है। विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इन पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

अचानक बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपाय करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की दीक्षा शर्मा बनीं भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

वहीं प्रशासन ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने, खासकर पहाड़ी मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।