रामनगर: कॉर्बेट दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने की शिष्टाचार भेंट

खबर शेयर करें

रामनगर/ढिकुली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने ढिकुली स्थित ताज होटल में भारत सरकार के लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कॉर्बेट नेशनल पार्क आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी अपने निजी दौरे पर कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचे हुए हैं। उन्होंने पार्क का भ्रमण किया और प्राकृतिक सौंदर्य एवं वन्यजीवों को देखकर काफी उत्साहित और रोमांचित नजर आए।

Ad Ad

भेंट के दौरान राकेश नैनवाल ने रामनगर क्षेत्र के वन ग्रामों की समस्याओं से संबंधित एक आग्रह पत्र भी लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा। इस पर ओम बिरला जी ने संतोषजनक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने राकेश नैनवाल को दिल्ली आकर विस्तृत चर्चा करने के लिए आमंत्रित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: शराब के खिलाफ एकजुटता, महिलाओं ने बारातियों की शराब और बीयर की बोतलें फोड़ी

राकेश नैनवाल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का कॉर्बेट पार्क और रामनगर आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि जल्द ही समय लेकर दिल्ली में मुलाकात की जाएगी, ताकि वन ग्रामों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पैरवी की जा सके और ग्रामीणों को उनके अधिकार दिलाए जा सकें।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।