रामनगर: पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने पूरी की मांग, पीरुमदारा में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन

खबर शेयर करें

रामनगर/पीरूमदारा। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीरूमदारा, रामनगर सहित पहाड़वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत युवा सांसद अनिल बलूनी द्वारा पूर्व में पीरूमदारा में ट्रेन के ठहराव का मुद्दा उठाया गया था, जिसके लिए शासनादेश पहले ही जारी हो चुका था।

नैनवाल ने बताया कि सांसद के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब 1 मई से ट्रेन का ठहराव पीरूमदारा स्टेशन पर प्रारंभ हो जाएगा। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों, विशेषकर पहाड़वासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी।

उन्होंने रामनगर क्षेत्रवासियों एवं समस्त पहाड़वासियों की ओर से सांसद अनिल बलूनी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जन आक्रोश महिला सम्मेलन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गूंजे महिलाओं के स्वर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।