लालकुआं: कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट व मुकेश बोरा ने किया आंचल मिल्क पार्लर कैफे का शुभारंभ

खबर शेयर करें

Lalkaun News: नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में लालकुआं स्थित 34वीं बटालियन आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर कैफे का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 34वीं बटालियन के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट एवं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कैफे का उद्घाटन किया।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, जवानों एवं अतिथियों ने आंचल दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर खुलने से जवानों और अधिकारियों को शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही इससे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों और दुग्ध संघ को भी नई मजबूती मिलेगी।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल ब्रांड प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की मेहनत, विश्वास और गुणवत्ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी।
कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने आंचल दुग्ध संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आईटीबीपी परिसर में इस सुविधा के शुरू होने से जवानों को बेहतर गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे, जो उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने इसे स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा देने वाला सराहनीय कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने पूरी की मांग, पीरुमदारा में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन

कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन नायक, एस.एम.ओ. चंद्रशेखर, सहायक सैनानी इंजीनियर दीपक सहरावत, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, डिपो प्रभारी हेमंत पाल, विपिन तिवारी, पूरन मिश्रा, सुदर्शन मेहरा, पारस कुलौरा, मोहन पांडे एवं बाला दत्त डब्बडाल सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और जवान मौजूद रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।