मौसम ने बदला मिजाज: गर्मी से राहत, आज ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार सुबह पहाड़ी क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी का असर मैदानों में भी देखने को मिला, जिससे तापमान सामान्य स्तर पर आ गया और चुभती गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम का रुख बिगड़ा रह सकता है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 4 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।