भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Bhimtal News: नैनीताल जिले में चर्चित धर्मांतरण मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भीमताल पुलिस, एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना मल्लीताल में मामला दर्ज किया गया था। तहरीर के अनुसार आरोपी मोहम्मद यूनुस अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। वह फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के जरिए पहले विश्वास जीतता और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।

आरोप है कि वर्ष 2020 में संपर्क स्थापित करने के बाद आरोपी ने पीड़िता से करीब 17 लाख रुपये कैमरा, लेंस और मोबाइल जैसे उपकरणों पर खर्च कराए। इसके बाद विवाह का झांसा देकर अपनी असली पहचान छिपाई गई और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर में अभी से बिछने लगी सियासी बिसात, कैबिनेट मंत्री के गढ़ में डॉ. अजय पाल की घेराबंदी

मामले में अन्य महिलाओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्मांतरण के प्रयास की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे प्रकरण और गंभीर हो गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने हाईकोर्ट की शरण ली, लेकिन उसे किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सीएम धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धांजलि

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि जिले में धर्मांतरण जैसे अवैध कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।