हल्द्वानी: जन आक्रोश महिला सम्मेलन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गूंजे महिलाओं के स्वर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन तथा कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति के विरोध में संगठनात्मक जिला नैनीताल के हल्द्वानी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिलाओं को संबोधित करते हुए अधिनियम के महत्व को विस्तार से बताया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. जयश्री तिवारी के प्रखर उद्बोधन ने उपस्थित मातृशक्ति में उत्साह और आक्रोश दोनों को स्पष्ट रूप से उजागर किया। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Ad Ad

कार्यक्रम में राज्य मंत्री भावना मेहरा, रेनू अधिकारी, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, प्रदेश मंत्री विजया लक्ष्मी, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, श्रुति तिवारी, भूमिका गोयल एवं बबली चौहान उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: इम्पीरियम स्कूल में अलंकरण समारोह की धूम, विद्यार्थियों को सौंपी जिम्मेदारियां

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, संयोजक विनीत अग्रवाल, कंचन उप्रेती, राशि जैन एवं आभा गोस्वामी की सक्रिय भागीदारी रही।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ममता पड़लिया, मंडल अध्यक्षों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने सम्मेलन को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:वूलन एक्सटेंशन काउंटर का शुभारंभ, सैनिकों और वीर नारियों को मिलेगा लाभ

सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकार और सम्मान का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अधिनियम का विरोध करने वाली विपक्षी सोच के खिलाफ अब नारी शक्ति एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।