उत्तराखंडः आज और कल इन पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, मैदानी जिलों में ओलावृष्टि…

खबर शेयर करें

Weather Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए पहाड़ी जिलों में बारिश और मैदान में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी लिहाज से रविवार को भी पहाड़ी जिलों में बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में अगले 4 दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आगे पढ़िये…

जबकि 27 और 28 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिलों और कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है । जबकि 1 और 2 मार्च को प्रदेश में पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश तथा मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।