कालाढूंगी: सुरेश भट्ट ने प्रदेशवासियों और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी दशहरे की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों सहित कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

सुरेश भट्ट ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह पर्व हमें अपने जीवन में बुराइयों का त्याग कर सदाचार और सकारात्मक विचारों को अपनाने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालाढ़ूगी: नवाड़ सैलानी में दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट का जनसंपर्क अभियान, 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।