उत्तराखंडः लो जी आ गई मौसम की ताजा अपडेट, जानिए मौसम का हाल…

खबर शेयर करें

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 14 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम साफ रहेगा। 14 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं है तथा मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते फिलहाल मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है मौसम विज्ञान के मुताबिक 14 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी के आसार हैं जिसके चलते भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। सोमवार 10 अप्रैल की सुबह साढ़े दस बजे के करीब देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है।

इसके बाद 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री, 14 और 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। 17 अप्रैल को न्यूनतम तापमान बढ़कर 21 डिग्री हो जाएगा। इस बीच 10 अप्रैल, 12 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रहने की भी संभावना है। हालांकि, बढ़ते तापमान से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, मंगलवार को भी बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।