उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के भाष्कर की कोचिंग पर भारतीय वूमेन टीम ने जीते 10 पदक, पोलैंड में बजा देवभूमि का डंका

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: बॉक्सिंग कोच भाष्कर भट्ट के नेतृत्व में पोलैंड में इंडियन वूमेन टीम ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 10 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस टीम के कोच पिथौरागढ़ के भाष्कर भट्ट है। भाष्कर के नेतृत्व में भारतीय टीम की सफलता पर पिथौरागढ़ ही नहीं उत्तराखंड और पूरे देश में जश्र का माहौल है। पहाड़ के भाष्कर ने भारतीय वूमेन टीम को 10 पदक दिलाकर उत्तराखंड का नाम पूरे विश्व पर रोशन कर दिया।

भाष्कर भट्ट पिथौरागढ़ जिले के सिनेमा लाइन निवासी निवासी है। उन्हें भारतीय वूमेन टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके बाद भट्ट नेतृत्व में पोलैंड गई भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सात स्वर्ण पदक और तीन कांस्य पदक जीते। कुल मिलाकर भारतीय टीम ने 10 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।