उत्तराखंड: कोटद्वार की सौम्या बनी नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट, भारतीय सेना में देवभूमि की बेटियों का दबदबा

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: यह सप्ताह उत्तराखंड के लिए गौरव का सप्ताह कहा जाय तो कोई अतिशोक्ति नहीं होगी। पहले शहीद मेजर विभूति ढौडियाल की पत्नी निकिता ढौडियाल सेना मेें लेफ्टिनेंट बनी फिर गरूड़ के पंकज परिहार, जौनसार के अमित, हल्द्वानी के दिव्यांश और अब एक और बेटी ने उत्तराखंड का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया है। जी हां कोटद्वार की बेटी सौम्या ढौंडियाल ने भारतीय नौ सेना मेें सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर अपनी धाक जमाई है। सौम्या की सफलता पर परिजनों के साथ ही पूूरे गांव में खुशी का माहौल है।

मूूलरूप से कोटद्वार के कुंभीचौड़ निवासी सौम्या के पिता सुनील ढौंडियाल नेवी के चीफ पेटी ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता सुषमा ढौंडियाल गृहणी हैं। सौम्या की छोटी बहन सुचिता ढौंडियाल दिल्ली में मेडिकल की तैयारी कर रही है और छोटा भाई सुभिन ढौंडियाल 11वीं में पढ़ रहा है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही सौम्या ने प्राथमिक से लेकर 12वीं तक की शिक्षा पिता की नौकरी के दौरान मुंबई, चेन्नई, अंडमान निकोबार से की। उसने बंगलूरू से बीटेक किया है। फिर उसने नेवी में अधिकारी बनने के लिए वर्ष 2019 में परीक्षा पास की और साथ ही एसएसबी में भी कामयाबी पाई।

इस बीच लॉकडाउन होने के कारण बीच में ट्रेनिंग बंद थी, जिसके कारण उसने दिसंबर 2020 में आईएनए इझीमला में ट्रेनिंग शुरू की। शनिवार को नौ सेना के आईएनए इझीमला में नेवी के 100वें बैच से वह पासिंग आउट होकर और नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बन गईं। पिता बताते है कि सौम्या का बचपन से ही नौ सेना अधिकारी बनने का सपना था, जो आज पूरा हो गया है। देवभूमि में प्रतिभाएं लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। ऐसे में हमें भी उनका हौंसला बढ़ाना चाहिए। इन्हीं युवाओं को देख आगे आने वाली पीढ़ी भी इनके नक्शेकदमों पर चलेंगी। खबर अच्छी लगी तो शेयर करें जिससेे अधिक से अधिक लोग पढ़े और इन बड़ी परीक्षाओं को पास कर देवभूमि का नाम रोशन कर सकें।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।